Home छत्तीसगढ़ कत्ल के मामले मे आरोपी पति गिरफ्तार पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जुर्म का...

कत्ल के मामले मे आरोपी पति गिरफ्तार पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जुर्म का हुआ खुलासा

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : पत्नी का गला दबाकर मौत के घाट उतारने वाले कातिल पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस हत्या काण्ड के सम्बन्ध में पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 4 अक्टूबर को कातिल पति उमाशंकर सोन्हा वल्द रामरूच सोन्हा उम्र 33 साल साकिन डिगमा सहादनपारा़ थाना गांधीनगर ने अपने पत्नि को जमीन में पटक गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया।ग्राम सरपंच प्रीति सिंह ने 05 अक्टूबर/25 को थाना गांधीनगर उपस्थित आकर मर्ग इंटीमेशन चाक कराई। दर असल 04/अक्टूबर/25 शाम 6:00 बजे सरपंच को सूचना मिली कि अज्ञात कारणों से शीला सोन्हा की मौत हो गई है । मौक़े पर जाकर देखी मकतूला शीला सोन्हा का शव उसके घर के बेड मे पड़ा हुआ है। ग्राम सरपंच के शिकायत पर मामले मे मर्ग इंटीमेशन क्रमांक 91/2025 धारा 194 बी.एन.एस.एस. कायम कर विवेचना कार्यवाही मे लिया गया।

दौरान मर्ग जांच पुलिस टीम घटनास्थल पहुच मौका-मुआयना करते शव पंचनामा कार्यवाही में लिया गया। प्रार्थी एवं गवाहो का कथन लेख कर मृतिका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पी० एम० रिर्पोट एवं मर्ग जांच में पाया गया कि 04 अक्टूबर 25 के शाम मृतिका शीला सोन्हा अपने छोटे बच्चे को मार रही थी आरोपी पति उमाशंकर सोन्हा आवेशित होकर पत्नी से बोला बच्चों से क्यों मारपीट कर रही हो। गाली गलौज करते अपने पत्नी को जमीन में पटक कर गला दबा दिया जिससे महिला की मौत हो गई पोस्टमार्टम कर्ता डॉक्टर ने रिर्पोट में महिला की मृत्यु हत्यात्मक होना लेख किया गया है । मर्ग सदर की जांच पर आरोपी उमाशंकर सोन्हा के विरुद्ध थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 578/25 धारा 103(1) बी. एन. एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया‌ आरोपी ने अपने इकबालिया बयान मेंबच्चों को मारने की बात से नाराज होकर पत्नी को जमीन में पटक उसका गला दबाकर हत्या करना कबूल किया। आरोपी पति के विरुद्ध जुर्म सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, उप निरीक्षक नवल किशोर दुबे, सहायक उप निरीक्षक वीरेंद्र कुजूर, महिला आरक्षक प्रियारानी, आरक्षक राजकुमार यादव, कसमुद्दीन अंसारी, गीता प्रसाद सक्रिय रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here