Home छत्तीसगढ़ केबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल के कर कमलों से छात्राओं को मिली सायकल...

केबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल के कर कमलों से छात्राओं को मिली सायकल ,मेधावी छात्राएं हुई सम्मानित

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लटोरी में आज 8 अक्टूबर दिन बुधवार को एक खास प्रोग्राम का आयोजन किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक  राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर एवं मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया इस अवसर पर मंत्री श्री अग्रवाल ने कक्षा नवमी की छात्राओं को सरस्वती योजना के तहत निःशुल्क सायकल वितरित किए।

जिससे छात्राओं को घर से स्कूल तक — तथा स्कूल से घर तक आने-जाने में सहूलियत होगी ,बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही कक्षा 10वीं की दो मेधावी छात्राएं — भूमिका एवं भानुप्रिया, जिन्होंने इम्तिहान में 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, उन छात्राओं को मंत्री अग्रवाल ने ₹5,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किये।
मंत्री श्री अग्रवाल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए –शिक्षा, उद्योग, स्वरोजगार और ग्रामीण विकास पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को आत्मनिर्भर बनने एवं शिक्षा को प्राथमिकता देने का संदेश दिया। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि क्षेत्र में शिक्षा एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास हेतु शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन निरंतर जारी रहेगा।

इस अवसर पर पूर्व सांसद कमल भान सिंह, पार्षद दिनेेश साहू, राकेश अग्रवाल, रवि अग्रवाल, कामेश्वर रजवाड़े, कामेंद्र राजवाड़े सहित जनपद सदस्य, ग्राम पंचायत के सरपंच तथा अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। सभी ने विद्यालय की उपलब्धियों की सराहना की और भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्राचार्य बी.एन. प्रसाद, शिक्षकगण मनोज दास, राकेश पांडेय, संजय, उदय, शिक्षिका दीपिका मैडम तथा समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here