
रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष 2025 के सुअवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति स्वयंसेवक संघ ईकाई लखनपुर के पदाधिकारी सदस्यों ने केबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल तथा संघ प्रमुखो के अगुआई में 8 अक्टूबर दिन बुधवार को उल्लास के साथ विजयादशमी पर्व मनाया।संगठन के सदस्यों ने सामुदायिक भवन में एकत्रित होकर शस्त्र पूजन किये।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मध्य क्षेत्र प्रान्त प्रचारक प्रेम शंकर सिदार ने संघ के पांच परिवर्तन- सामाजिक परिवर्तन, सामाजिक समरसता,आत्म जागरण कुटुम्ब प्रबोधन और पर्यावरण संरक्षण को जीवन में आत्मसात करने का सूत्र दिया। और कहा कि तन और मन से सच्चे स्वयं सेवकों की जरूरत आज की इस विषम परिस्थिति में बेहद जरूरी है। हम सबको जात-पात और अनेकों विषमताओं के बावजूद एक होकर रहना होगा तभी हम और हमारा आने वाला भविष्य सुरक्षित रहेगा।
बाद इसके संगठन के सभी स्वयं सेवक बंधु प्रबुद्ध जन अनुसांगिक संगठनों कार्यकर्ता आम जन मानस ने पूर्ण गणवेश दंड के साथ कदम ताल के साथ पंथ संचलन करते नगर भ्रमण किया। लखनपुर नगरवासियों ने गलियारों में पथ संचलन कर रहे संगठन सदस्यों का जगह जगह पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया ।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा मनाये जाने वाला विजयादशमी पर्व के दौरान माननीय केबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन राजेश अग्रवाल एल0पी0 सिसोदिया बृजेन्द्र पांडेय,सुरेन्द्र साहू , राजेंद्र अग्रवाल यतेंद्र पांडेय, प्रदीप गुप्ता,सचीन अग्रवाल,रवि भूषण पांडेय, सहित तमाम स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारी सदस्य शामिल रहे। शांति व्यवस्था बनाए रखने चौक चौराहों में पुलिस तैनात रही।



