Home छत्तीसगढ़ 14 घरों मे चोरी करने वाला आरोपी 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार,...

14 घरों मे चोरी करने वाला आरोपी 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार, सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : 14 घरों में चोरी कारनामे को अंजाम देने वाले शख्स को सरगुजा पुलिस ने 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
पुलिस सूत्रों की मानें तो प्रार्थी कुनाल सिन्हा साकिन मैनपाट नर्मदापुर बरिमा थाना कमलेश्वरपुर हाल मुकाम सुभाषनगर बनारस रोड थाना गांधीनगर ने 06 अक्टूबर 2025 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी अंजलीघोष की किराये के मकान में निवास करता है । अन्य किरायेदार दशहरा मे अपने अपने घर गए हुए थे, इसी दरमियान 04अकटूबर 2025 के देर रात प्रार्थी सहित अन्य कुल 14 क्वाटर में चोरी की घटना हुई । जिसमे अज्ञात व्यक्ति द्वारा अलग अलग कमरे से घडी, 02 पुराना मोबाइल फोन, ब्लूटूथ नैकबैंड, ब्लेजर, और जुता, LCD टीवी, वुफर, 10 हजार रुपये नगद, मोबाइल फोन, HP लैपटाप और 500/- रुपये नगद, HP का लैपटाप और पंखा, व्हाइट ड्रेस 03 नग, 4500 रुपये नगद गैस सिलेण्डर टी शर्ट लोवर, 35 हजार रुपये नगद व 1 फोन चोरी कर ले जाया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 580/25 धारा 331(4), 305(ए) का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

मामले को संज्ञान मे लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) ने पुलिस टीम को मामले के आरोपियों का तत्काल पता तलाश कर गिरफ्तार किये जाने हुक्म दिए गए थे,इस दौरान विवेचना पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआइना कर आसपास के सीसीटीवी फूटेज का अवलोकन किया । फूटेज के अवलोकन पश्चात मामले के संदेही की पहचान कर पुलिस टीम मामले के आरोपी अक्षय पटेल को पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम अक्षय पटेल आत्मज पंचम पटेल उम्र 21 वर्ष साकिन सिलसिला कुर्मीपारा थाना लुन्ड्रा का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर उसने अपने अन्य साथी के साथ मिलकर मोटरसायकल से मौक़े पर जाकर चोरी घटना को अंजाम दिया। अपने इकबालिया बयान में चोरी करना स्वीकार किया । घटना पश्चात आरोपी सभी सामान को मोटरसायकल मे रखकर ले गए एवं गैस सिलेंडर को पास के झाड़ी मे फेक देना बताया है।, आरोपी के निशानदेही पर घटनास्थल के पास झाड़ी से 02 नग गैस सिलेंडर एवं आरोपी के घर से अन्य सामान पंखा, टीवी, स्मार्टवॉच, लैपटॉप एवं चार्जर , वुफर, डीटूएच, जूता, 02 नग मोबाइल, घरेलु कपड़ा आरोपी के कब्जे से बरामद कर कब्जा पुलिस लिया साथ ही घटना मे प्रयुक्त मोटरसायकल, मौक़े से टुटा हुआ ताला, घटना मे प्रयुक्त छड़ कुल कीमती मशरुका लगभग 02 लाख रुपये जप्त किया गया। चोरी किये गए कुल नगद रकम 2200/- रुपये को खाने पिने मे खर्च हो जाना बताया है, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे धारा 238, 3(5) बी. एन. एस जोड़कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, मामले मे शामिल अन्य आरोपी फरार है जिसका पता तलाश किया जा रहा है,। पुलिस का दावा है फरार आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायगा।सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, सहायक उप निरीक्षक विपिन तिवारी आरक्षक अतुल शर्मा, राहुल सिंह, रमन मण्डल सक्रिय रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here