Home छत्तीसगढ़ एनएमडीसी लिमिटेड बी.आई.ओ.एम. किरन्‍दुल कॉम्‍प्‍लेक्‍स में सतर्कता जागरूकता सप्‍ताह – 2025 का...

एनएमडीसी लिमिटेड बी.आई.ओ.एम. किरन्‍दुल कॉम्‍प्‍लेक्‍स में सतर्कता जागरूकता सप्‍ताह – 2025 का आयोजन

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाडा किरंदुल :  एनएमडीसी लिमिटेड बी.आई.ओ.एम. किरन्‍दुल कॉम्‍प्‍लेक्‍स द्वारा दिनांक 27/10/2025 से 02/11/2025 तक ‘’सतर्कता : हमारी साझा जिम्‍मेदारी’’ विषय के अंतर्गत सतर्कता जागरूकता सप्‍ताह – 2025 मनाया जा रहा है । आज दिनांक 27/10/2025 को प्रशासनिक भवन के प्रागंण में अधिशासी निदेशक रवीन्‍द्र नारायण द्वारा एवं अन्‍य कार्यस्‍थल पर संबंधित विभागाध्‍यक्षों द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्‍यनिष्‍ठा की प्रतिज्ञा दिलाते हुए सतर्कता जागरूकता सप्‍ताह-2025 का शुभारंभ किया गया ।

सतर्कता जागरूकता सप्‍ताह के दौरान एनएमडीसी / के.औ.सु.बल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, गृहणियों तथा स्‍कूल एवं कालेज के छात्र – छात्राओं के लिए चित्रकला, निबंध, नारा एवं सवाल प्रतियोगिताएं आयोजित किए जाऍंगे । सतर्कता अधिकारी ने सभी से अनुराध किया कि वे उनके लिए आयोजित विभिन्‍न प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाऍं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here