Home छत्तीसगढ़ नगर में धूमधाम से मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का...

नगर में धूमधाम से मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का 556वां प्रकाश पर्व…

0

मुंगेली:- मानवीय एकता, प्रेम और सेवा के प्रतीक सिख धर्म के संस्थापक एवं प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 556वां प्रकाश पर्व बुधवार को पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मुंगेली नगर में मनाया गया। इस अवसर पर सिंधी समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा की शुरुआत श्री गोविंद राम दरबार से हुई, जो शहीद हेमू कालाणी चौक, पड़ाव चौक, बालानी चौक, पुलपारा, बड़ा बाजार एवं गोलबाजार मार्ग से होती हुई मल्हापारा पहुंची और पुनः श्री गोविंद राम दरबार में संपन्न हुई।

शोभायात्रा के दौरान नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा की और प्रसाद वितरण कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। शोभायात्रा में सुसज्जित झांकियां और भजन-कीर्तन के बीच पूरा नगर भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंग गया। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सभी ने पूरे उत्साह से शोभायात्रा में भाग लिया। नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने पुराना बस स्टैंड में पहुंचकर शोभायात्रा का स्वागत किया और श्री गुरु नानक देव जी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। उन्होंने कहा कि “गुरु नानक देव जी के उपदेश आज भी समाज को सच्चाई, सेवा और समानता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।” कार्यक्रम के अंत में गुरु सिंग सभा (गुरुद्वारा) एवं सिंधी समाज के श्री गोविंद राम दरबार में विशेष अरदास आयोजित की गई, जिसमें नगर की सुख-समृद्धि एवं उन्नति की कामना की गई। इसके साथ ही प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here