Home छत्तीसगढ़ निक्षय मित्र योजना के तहत 10 टीबी रोगियों को गोद लेने पर...

निक्षय मित्र योजना के तहत 10 टीबी रोगियों को गोद लेने पर स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी सम्मानित..

0

मुंगेली:- समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी को राज्योत्सव के अंतिम दिन सम्मानित किया गया। संस्था ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत चल रही निक्षय मित्र योजना में भाग लेते हुए 10 टीबी (तपेदिक) रोगियों को गोद लिया है। इन रोगियों के पोषण, देखभाल और सहयोग की जिम्मेदारी संस्था ने स्वयं उठाई है। इस उत्कृष्ट सामाजिक पहल के लिए जिला प्रशासन की ओर से संस्था को स्मृति चिन्ह, प्रमाणपत्र, साल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। निक्षय मित्र योजना केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य टीबी उन्मूलन के लिए समाज की भागीदारी को बढ़ावा देना है। इसके तहत कोई भी व्यक्ति या संस्था टीबी रोगियों को पोषण, अतिरिक्त निदान, और आर्थिक सहायता जैसी मदद प्रदान कर सकती है।

संस्था के अध्यक्ष महावीर सिंह ने बताया कि “हमारी संस्था सदैव सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक रही है। निक्षय मित्र योजना के माध्यम से समाज के कमजोर वर्ग की मदद कर हमें गर्व का अनुभव हो रहा है। हमारा उद्देश्य लोगों को सेवा और संवेदना के मार्ग पर प्रेरित करना है।” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक पुन्नलाल मोहले और कलेक्टर कुंदन कुमार ने संस्था के इस प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि “स्टार्स ऑफ टुमॉरो समाज के प्रेरक कार्यों के लिए जानी जाती है, और यह पहल टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” सम्मान प्राप्त करने के अवसर पर संस्था के सह संयोजक रामशरण यादव, अध्यक्ष महावीर सिंह, कोषाध्यक्ष धनराज परिहार, सदस्य वासु पांडेय एवं रवि साहू उपस्थित रहे। यह पहल न केवल टीबी उन्मूलन के राष्ट्रीय अभियान को मजबूती प्रदान करती है, बल्कि समाज सेवा और मानवीयता की एक नई मिसाल भी प्रस्तुत करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here