नई दिल्ली : क्या आप भी सैमसंग के लेटेस्ट फ्लैगशिप पर नजर गड़ाए हुए हैं, लेकिन कीमत ज्यादा होने की वजह से उसे खरीदने से बच रहे थे, तो यह आपके लिए एक सही मौका हो सकता है। जी हां, इस वक्त अमेजन पर सैमसंग का गैलेक्सी S25 बड़े डिस्काउंट के साथ लिस्टेड है, जहां से आप फोन को 17 हजार रुपये से ज्यादा के फ्लैट डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं।
बता दें कि ये डिवाइस 2025 के सबसे पावरफुल एंड्रॉयड फोन में से एक है। कंपनी ने इस फोन को साल की शुरुआत में 80,999 रुपये में लॉन्च किया था लेकिन फ्लैट डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स के बाद इस फोन की कीमत और कम हो गई है। चलिए इस डील पर एक नजर डालते हैं…
कैमरा की बात करें तो डिवाइस में हार्डवेयर भले ही जाना-पहचाना हो, लेकिन नया इमेज सिग्नल प्रोसेसर फोटो क्वालिटी को और बेहतर बना रहा है। इमेज ज्यादा शार्प हैं और ये ज्यादा नेचुरल लगता है। सैमसंग ने वीडियो मोड में स्मूथ लेंस स्विचिंग और रीडिजाइन किए गए जूम स्लाइडर के साथ कैमरा एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाया है। डिवाइस में 4,000mAh की बैटरी है।



