सुरेश मिनोचा मनेन्द्रगढ़ : प्रदेशभर में चल रहे एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिव्यू) अभियान की समीक्षा को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सह-प्रभारी जरिता लेतफलांग मनेन्द्रगढ़ पहुँचीं। उनके आगमन पर जिले के कांग्रेसजनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया जिसके बाद उन्होंने संगठन से जुड़े जनप्रतिनिधियों, बीएलए, ब्लॉक पदाधिकारियों और बूथ प्रभारियों के साथ विस्तृत बैठक की।बैठक में एसआईआर प्रक्रिया की वर्तमान स्थिति, बूथ स्तर पर हो रहे कार्य, मतदाता सूची संशोधन की प्रगति और फील्ड में आ रही समस्याओं पर गहन चर्चा हुई। बीएलए और कार्यकर्ताओं ने मतदाता सत्यापन से जुड़े तकनीकी मुद्दों, फॉर्म त्रुटियों, दस्तावेज़ उपलब्धता और फील्ड विज़िट के दौरान आने वाली चुनौतियों की जानकारी सह-प्रभारी को दी।
श्रीमति लेतफलांग ने सभी सुझावों और फीडबैक को गंभीरता से लेते हुए कार्यकर्ताओं को एसआईआर प्रक्रिया में पूरी सतर्कता और निष्ठा के साथ काम करने की सलाह दी। उन्होंने निर्देशित किया की बूथ स्तर पर टीमवर्क मजबूत किया जाये।मतदाताओं से संपर्क बढ़ाया जाये। समस्याओं की तुरंत उच्च स्तर पर रिपोर्ट किया जाये।निर्धारित समयसीमा के भीतर एसआईआर अपडेट पूर्ण किये जायें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन की असली ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं जिनकी मेहनत और समर्पण ही आगामी राजनीतिक चुनौतियों में पार्टी को मजबूती देगी।कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई के प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



