बिलासपुर- शासकीय सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के अंतर्गत संचालित राशन दुकानों के विक्रेताओं के लिए आज बड़ा राहतभरा दिन रहा। लंबे समय से लंबित चल रही कमीशन राशि को सरकार द्वारा कमीशन की लंबित राशि आज विक्रेताओं के बैंक खातों में जारी कर दी गई है। लंबे समय से लंबित भुगतान को लेकर राशन विक्रेताओं में असंतोष था, लेकिन राशि जारी होने के बाद अब उनमें खुशी का माहौल है।
राशन विक्रेताओं ने सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कमीशन प्राप्त होने से अब वितरण व्यवस्था और प्रभावी ढंग से संचालित की जा सकेगी।
शासकीय राशन दुकानदार एवं विक्रेता कल्याण संघ छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिला अध्यक्ष रवि परियानी ने बताया कि, कमीशन की राशि मिलने से आर्थिक बोझ कम हुआ है.. बिलासपुर जिले में 690 शासकीय उचित मूल्य दुकान है जिसमें बड़ी संख्या में राशन वितरण का कार्य किया जाता है.. उन्होंने बताया कि, सितंबर माह की राशि शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन समिति के खातों में राशि को हस्तांतरित किया गया है.. हम बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं..



