Home मनोरंजन रिलीज से पहले ही हुई करोड़ों की कमाई,एडवांस बुकिंग में धनुष-कृति की...

रिलीज से पहले ही हुई करोड़ों की कमाई,एडवांस बुकिंग में धनुष-कृति की रोमांटिक-ड्रामा की धमाकेदार शुरुआत…

0

‘तेरे इश्क में’ की एडवांस बुकिंग जबरदस्त रफ्तार पकड़ चुकी है, जिससे यह साफ हो गया है कि धनुष और कृति सेनन की यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार ओपनिंग करने के लिए तैयार है. आनंद एल राय के निर्देशन में बनी यह फिल्म 28 नवंबर को रिलीज होने जा रही है और हिंदी, तमिल समेत तेलुगु भाषाओं में दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी. सोमवार, 24 नवंबर से एडवांस बुकिंग शुरू होने के बाद से ही फिल्म ने टिकट बिक्री के मामले में इस साल की कई बड़ी बॉलीवुड रिलीज को पीछे छोड़ दिया है. ऐसे में आइए इसकी एडवांस बुकिंग रिपोर्ट पर डिटेल से एक नजर डालते हैं.

कबीर सिंह और एनिमल से तुलना पर डायरेक्टर आनंद एल राय:- फिल्म की तुलना कबीर सिंह और एनिमल जैसी फिल्मों से किए जाने पर निर्देशक आनंद एल राय ने कहा, “ये फिल्में एक जैसी नहीं हैं. किरदारों के भीतर मौजूद गुस्सा कहानी के हिस्से हैं, पूरी कहानी नहीं.” उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें रांझणा में धनुष का किरदार कभी स्टॉकर जैसा नहीं लगा और यह पूरी तरह बनारस के एक लड़के के नजरिए का किरदार था. निर्देशक के अनुसार, कहानियों को मनोरंजन के तौर पर देखा जाना चाहिए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here