सरगुजा : जूना लखनपुर निवासी पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष रामनारायण दुबे का निधन 52 के उम्र में 2 दिसम्बर 2025 दिन मंगलवार को इलाज के दौरान हो गया। कुछ दिन से अस्वस्थ चल रहे थे।बुधवार को चंदनई नदी मुक्ति धाम में अंत्येष्टि संस्कार की गई। बड़े पुत्र वीर नारायण दुबे (कान्हा) ने मुखाग्नि दिये। उनके अंतिम यात्रा में परिवार सहित नगर के गणमान्य नागरिक तथा दूरदराज से आये रिस्तेदार शामिल रहे। श्री दुबे अपने पत्नि तथा दो लड़कों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं।



