Home छत्तीसगढ़ संस्कार , सेवा, संदेश के साथ सम्पन्न हुई ब्राह्मण समाज की वार्षिकोत्सव

संस्कार , सेवा, संदेश के साथ सम्पन्न हुई ब्राह्मण समाज की वार्षिकोत्सव

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : जंप अम्बिकापुर के ग्राम कतकालो में 7 दिसम्बर 2025 दिन रविवार को सर्व ब्राह्मण समाज सरगुजा का वार्षिकोत्सव पारम्परिक विधि-विधान से मनाई गई। समारोह में ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ जन ,महिलाएं युवा और बच्चे बडी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि सम्माननीय आलोक दुबे जी रहे । समारोह का श्री गणेश भगवान परशुराम जी के छायाचित्र के समक्ष धूप-दीप प्रज्वलन कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। आयोजन स्थल का वातावरण आध्यात्मिकता से भर उठा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ जनो ने अपने उत्साह वर्धक ओजस्वी भाषणों में समाज की एकता अखंडता शिक्षा संस्कार और सेवा के पृष्ठ भूमि पर प्रकाश डाला समाज के गरिमा और परम्पराओं को बनाये रखने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले वृद्ध जनों को साल श्री फल देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में उपस्थित विप्र समुदाय ने अपने करतल ध्वनि से वृद्ध जनों का तहे दिल से स्वागत किया। संगठन के अध्यक्ष श्री प्रभू नाथ पांडेय एवं संरक्षक उमाशंकर उपाध्याय ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सदस्यों एवं अतिथियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त किये। कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव में ब्राह्मण समाज ने कतकालो निवासी पंडित
स्व0 जयशंकर दुबे नगर पंचायत लखनपुर निवासी स्व0 रामनारायण दुबे, कुबेरपुर निवासी पंडित अतिश पांडेय जी के स्व0 दादी जिनका निधन हाल में ही हुआ है उनके आत्मशांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर विनम्र श्रद्धांजलि दिये। वार्षिकोत्सव समारोह का समापन श्री कपिल पांडेय जी के आभार उद्बोधन के साथ हुआ। कार्यक्रम का मंच संचालन श्री लक्ष्मी नारायण तिवारी जिला मिडिया प्रभारी ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here