
संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी : छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ब्लॉक शाखा नगरी की बैठक दिनांक 17 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई, जिसमें आगामी 29,30,31दिसंबरके तीसरे चरण के तीन दिवसीय प्रांतव्यापी काम बंद कलम बंद हड़ताल को सफल बनाने हेतु विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में जिला संयोजक चंदूलाल चंद्राकर ने आंदोलन की आवश्यकता, उद्देश्य एवं कार्ययोजना पर उपस्थित कर्मचारियों एवं अधिकारियों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।
बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक संयोजक डोमार सिंह ध्रुव ने की। उन्होंने समस्त विभागों के कर्मचारी एवं अधिकारियों से आह्वान किया कि वे अपनी जायज मांगों के समर्थन में एकजुट होकर तीन दिवसीय हड़ताल में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।बैठक में शिक्षक संघ अध्यक्ष महेंद्र बोर्झा,प्राचार्य प्रेमलता ध्रुव,पी सी झा,निखिल मेश्राम,कुलेश कुंजाम,नीरज सोन ने आंदोलन को सफल बनाने आवश्यक सुझाव दिए।
बैठक में हड़ताल की रूपरेखा, विभागीय समन्वय, प्रचार-प्रसार एवं सहभागिता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सभी सदस्यों ने आंदोलन को सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग का संकल्प लिया।
इस बैठक में निम्न कर्मचारी-अधिकारी उपस्थित रहे—
चंदूलाल चंद्राकर – जिला संयोजक राजकुमार सिन्हा जिला सचिव, लोकेश कुमार साहू जिला सचिव तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, जितेंद्र नेताम जिला अध्यक्ष वन कर्मचारी संघ, डोमार सिंह ध्रुव ब्लॉक संयोजक सुरेन्द्र कुमार साहू ब्लॉक सह संयोजक , एम के बोर्झा अध्यक्ष शिक्षक संघ,अमित नागेश जिला अध्यक्ष पशु चिकित्सक संघ, सुरेंद्र कुमार नेताम तहसील संयोजक, महासचिव गिरीश जायसवाल,प्राचार्य पी एल ध्रुव,अर्चना साहू, एम रामटेके, एस के ओबेरॉय,कीर्तिलता साहू,ए अग्रवाल,शांति पटेल,पी सी झा, एस के प्रजापति,एम एस मरकाम,राजेश बैंस,वीरेंद्र श्रीवास,एम एस कुर्रू,राजकुमार ध्रुव, एल के मरकाम, टी एल साहू, निखिल मेश्राम, रामकृष्ण ठाकुर,आर के यादव,नरेंद्र नेताम,कौशल प्रसाद साहू, डी पी ताम्रकार,यशवंत साहू,नीरज सोन, पदुम साहू,लोचन साहू कुलेश कुंजाम , ऋषि साहू,लोमश पटेल सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।



