Home छत्तीसगढ़ डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, किरंदुल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा युवा दिवस...

डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, किरंदुल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा युवा दिवस के अवसर पर स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन

0

डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, किरंदुल में 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय द्वारा स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य एस. के. श्रीवास्तव ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों—आत्मविश्वास, चरित्र निर्माण, राष्ट्रसेवा तथा युवाओं की भूमिका—पर विस्तार से प्रकाश डाला।

विद्यालय के एन एस एस प्रभारी के पी सिन्हा द्वारा विद्यार्थियों से स्वदेशी अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करता है तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
विद्यालय की शिक्षिका रूपा सक्सेना ने स्वदेशी प्रतिज्ञा दिलायी।

स्वदेशी दौड़ के दौरान विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। दौड़ शहर क्षेत्रों से होते हुए विद्यालय परिसर में सम्पन्न हुआ।जहाँ विद्यार्थियों ने देशभक्ति नारों एवं प्रेरक संदेशों के माध्यम से जन-जागरूकता फैलायी। आयोजन में शिक्षकों का मार्गदर्शन सराहनीय रहा।कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक, शिक्षकाओं एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों का सक्रिय योग दान रहा।कार्यक्रम का सफल संचालन कक्षा 11 वीं छात्रा कुमारी अस्मिता के द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here