नई दिल्ली :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘मन की बात’ के 130वें एपिसोड में देश के लोगों को संबोधित किया है। इस साल ये पीएम मोदी का पहला ‘मन की बात’ कार्यक्रम था, जिस दौरान उन्होंने देशवासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा-
आज 25 जनवरी का दिन भी बहुत अहम है। आज नेशनल वोटर्स डे है। मतदाता ही लोकतंत्र की आत्मा होता है। जब भी कोई युवा पहली बार मतदाता बने तो पूरा मोहल्ला, गांव या फिर शहर एकजुट होकर उसका अभिनंदन करे और मिठाइयां बांटी जाएं। इससे लोगों में वोटिंग के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। 18 साल का होने पर वोटर के रूप में खुद को जरूर रजिस्टर करें।
स्टार्टअप इंडियापीएम मोदी ने आगे कहा, “भारत में आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इको-सिस्टम बन चुका है। स्टार्टअप इंडिया के इस अद्भुत सफर के हीरो हमारे युवा साथी हैं। उन्होंने अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलकर उन्होंने जो नवाचार किए, वो इतिहास में दर्ज हो रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, अंतरिक्ष, परमाणु ऊर्जा, सेमिकंडक्टर, ग्रीन हाईड्रोजन और बायोटेक्नोलॉजी…आप नाम लीजिए और कोई न कोई भारतीय StartUp उस sector में काम करते हुए दिख जाएगा।”



