दंतेवाड़ा : जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को पत्रवार्ता कर चुनाव आयोग, राज्य निर्वाचन व जिला निर्वाचन पर बेहद गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि दंतेवाड़ा जिले में निवासरत विशेष समुदाय वर्ग के मतदाताओं का नाम हटाया जा रहा है। जिलाध्यक्ष सलीम रज़ा उस्मानी ने कहा कि नाम हटाये जाने का मामला बचेली व गीदम में पुख्ता रूप से उजागर हुआ है। ये खेल बीजेपी के कहने पर ही चुनाव आयोग कर रहा है।बीजेपी के कार्यकर्ताओं को चुनाव आयोग प्रारूप-7में जिनको हटाना है उनके नाम बाकायदा टाइप करके दे रहा है और आवेदक का नाम जहां अंकित किया जाना है, उस स्थान को खाली छोड़ दिया जाता है,जिसे बीजेपी किसी का नाम भी लिखकर फार्म को निर्वाचन कार्यालय में दे दिया जाता है।
गीदम में 27 और बचेली में 19 नाम
नगरपालिका बचेली एवं नगरपंचायत गीदम में कई वर्षों से निवासरत विशेष समुदाय के मतदाताओं के नाम हटाने प्रारूप-7 में आवेदन कर आवेदकों यह जानकारी दी गई है कि ये मतदाता स्थायी रूप से यहां नही रहते हैं।बचेली में बूथ क्रमांक 126 में 02, बूथ क्रमांक 133 में 02, बूथ क्रमांक 137 में 06, बूथ क्रमांक 140 में 06, बूथ क्रमांक 142 में 02, बूथ क्रमांक 143 में 01 और गीदम में बूथ क्रमांक 63 मे 27 नाम हटाने के लिए शामिल किया गया है।
गौरतलब है कि दावा आपत्ति 22 जनवरी को समाप्त हुआ लेकिन 23 जनवरी की शाम को तहसील कार्यालय से बीएलओ को प्रारूप-7 देकर नाम हटाने की प्रक्रिया करने को कहा गया। आवेदकों के नाम,मोबाइल नंबर व ईपिक नम्बर आपस मे मेल नही खाते
प्रारूप-7 में यदि आपत्ति दर्ज कराना है तो आवेदक को अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईपिक नम्बर का उल्लेख किया जाता है, लेकिन इस मामले में आवेदकों द्वारा मोबाइल नंबर किसी अन्य व्यक्तियों दर्शाया गया है, मोबाइल पर कॉल किये जाने पर इंदौर,छिंदवाड़ा, रीवां,महू(मध्यप्रदेश),प्रयागराज(उत्तरप्रदेश),बिलाईगढ़, जगदलपुर, सुकमा के निवासी रिसीव करते हैं और उनके नाम आवेदकों के नाम से अलग है और किसी भी तरह के आवेदन करने से इंकार करते हैं। साथ ही आवेदकों के ईपिक नम्बर सर्च करने पर नॉट फाउंड बता रहा है। बहुत से मोबाइल नंबर अस्थाई रूप से सेवा में भी नही है। इससे यह साबित होता है कि आवेदक पकड़ा ना जाये और उस पर कार्यवाही भी ना हो सके।
बचेली निवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष की माँ,गीदम नगरपंचायत की पार्षद और पीसीसी सँयुक्त महामंत्री का नाम हटाने किया गया है आवेदन जिला कांग्रेस अध्यक्ष सलीम रज़ा उस्मानी की माता आशिया बेगम उस्मानी, नगर पंचायत गीदम के वार्ड क्रमांक 10 की वर्तमान पार्षद हीना रिजवी एवं प्रदेश कांग्रेस के सँयुक्त महामंत्री शकील रिजवी का नाम हटाने का आवेदन में आवेदक ने यह उल्लेख किया है कि ये लोग यहां से स्थायी रूप से नही रहते हैं। साथ ही बचेली एन एम डी सी में कार्यरत दो कर्मचारियों के बचेली नही रहते हैं इनका नाम हटाया जाय। प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री शकील रिजवी, महामंत्री मनीष भट्टाचार्य, जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष सुमित्रा शोरी, ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष द्वय संतोष दुबे व विवेक देवांगन उपस्थित रहे।



