रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : राष्ट्रीय राजमार्ग 130अम्बिकापुर बिलासपुर मुख्य मार्ग में सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में 27 जनवरी 26 दिन मंगलवार को ग्राम कुंवरपुर के समीप जय बजरंग ट्रेडर्स के ठीक सामने रात करीब 10 बजे अज्ञात वाहन की ठोकर से एक युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मकतूल जियाउद्दीन अंसारी उर्फ मोनू वल्द कलामुददीन अंसारी उम्र लगभग 30 साल साकिन वार्ड क्रमांक 05 नगर पंचायत लखनपुर अपने एक जान-पहचान वाले के घर छठी समारोह में शामिल होने ग्राम पंचायत कुंवरपुर गया था।
नीज निवास लखनपुर वापसी के दौरान कुंवरपुर के पास कोई तेज रफ्तार अज्ञात वाहन युवक को जद में लेते हुए जबरदस्त ठोकर मार फरार हो गया। सूचना पर लखनपुर पुलिस घटनास्थल पहुंच मौका-मुआयना करते मजरूह युवक को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर लेकर आया। लेकिन बहुत देर हो चुकी थी डाक्टरों ने घायल युवक को मृत घोषित कर दिया। देर रात होने कारण युवक के शव को अस्पताल मर्चुरी में रखवाया गया। 28 जनवरी दिन बुधवार को मक़तूल के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज से खूनी वाहन का पता चल सकता है। फिलहाल लखनपुर पुलिस मर्ग कायम कर हादसे की तहकीकात करने जुटी हुई है।



