Home छत्तीसगढ़ देश को आर्थिक रूप से मजबूत करने वाला बजट : येतराम

देश को आर्थिक रूप से मजबूत करने वाला बजट : येतराम

0

महासमुंद :  भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट को देश के युवाओं और किसानों के लिए ही नहीं बल्कि सभी क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए शानदार बजट बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन 2047 को यह बजट आगे ले जाना वाला है। जिसमें देश न केवल सुरक्षा के दृष्टिकोण से बल्कि आर्थिक रूप से भी मजबूत होकर उभरेगा।
जिलाध्यक्ष साहू ने कहा कि बजट के माध्यम से प्रधानमंत्री ने सिद्ध किया है कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत केवल एक नारा नहीं, बल्कि भाजपा सरकार का संकल्प है। इस बजट में न सिर्फ हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर नागरिक को सशक्त बनाने का एक स्पष्ट ब्लूप्रिंट है, बल्कि उसे प्रोत्साहन देने का एक जमीनी विजन भी है, जो उसे हर कदम पर मदद करेगा।

विकसित भारत बजट एक ऐसे भारत के निर्माण का विजन है, जो विश्व में हर क्षेत्र में अग्रणी हो। उन्होंने आगे कहा कि मैन्युफैक्चरिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, टूरिज्म, किसानी में एआई का उपयोग कर आधुनिक कृषि तकनीक को बढ़ावा देने का प्रावधान, स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने, पर्यटन को बढ़ावा देने एक विशेष रोडमैप तैयार किया गया है। विकसित भारत बजट हर गांव, हर कस्बे और हर शहर के युवाओं, महिलाओं तथा किसानों के सपनों को पूरा करने वाला बजट है। 2047 तक विकसित भारत के निर्माण और अगले 25 वर्षों के रोडमैप को दशार्ने वाले इस बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व वित्त मंत्री साधुवाद के पात्र हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here