Home छत्तीसगढ़ हर भारतीय के उज्ज्वल कल का आधार बनेगा बजट: तुषार

हर भारतीय के उज्ज्वल कल का आधार बनेगा बजट: तुषार

0

महासमुंद : भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा के सदस्य अशवंत तुषार साहू ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 को ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ाने वाला दूरदर्शी बजट है। उन्होंने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट किसान, गरीब, महिला, युवा, मध्यम वर्ग और उद्यमियों सहित समाज के प्रत्येक वर्ग की आकांक्षाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

बजट में सुधारों को प्राथमिकता देते हुए सेमीकंडक्टर, इंफ्रास्ट्रक्चर और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर विशेष जोर दिया गया है।  उन्होंने कहा कि छोटे करदाताओं के लिए कर प्रक्रिया को सरल बनाना और नए इनकम टैक्स एक्ट को लागू करना कर प्रणाली को अधिक पारदर्शी और सहज बनाएगा। साथ ही, देश के हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल बनाने और बजट में मेंटल हेल्थ पर विशेष ध्यान देने से सामाजिक सशक्तिकरण को बल मिलेगा। तुषार साहू ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को मजबूत करने वाला यह बजट नए अवसरों के सृजन के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगा। विश्वास, विकास और भविष्य की मजबूत नींव रखने वाला यह बजट हर भारतीय के उज्ज्वल कल का आधार बनेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here