Home छत्तीसगढ़ पूर्व जनपद सदस्य धर्मेन्द्र झारिया के आतिथ्य में मनाई गई रजत महोत्सव

पूर्व जनपद सदस्य धर्मेन्द्र झारिया के आतिथ्य में मनाई गई रजत महोत्सव

0

सरगुजा  : साल 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के पश्चात विद्युत विभाग की स्थापना वर्ष 2001 मे की गई थी जिसको 25 वर्ष पूरे हो चुके हैं। स्थापना को 25 साल पूरे होने पर ब्लाक लखनपुर क्षेत्र के ग्राम लटोरी बिजली सप्लाई केंद्र में पूर्व जंप सदस्य धर्मेंद्र झारिया के मुख्य आतिथ्य में आज रजत महोत्सव का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्युत विभाग ने छत्तीसगढ़ ईडब्ल्यूएम केंद्र सरकार के निर्देश पर विद्युत विभाग से मिलने वाली तमाम योजनाओं के बारे में उपस्थित जनसमूह को जानकारी दी गई,।वहीं विद्युत वितरण में होने वाली समस्याओं को लेकर लोगो की बातों को सुना गया। तथा उसके हल निकालने पर गहन विचार किया गया!मंच में उपस्थित प्रतिनिधियों ने क्षेत्र के अतीत से लेकर भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।साथ ही समय पर बीजली बिल भुगतान करने लोगो को जागरूक किया गया। इस दौरान सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष जय सिंह कुरुम , सरपंच प्रतिनिधि कोरजा सुखसाय पोर्ते , सरपंच प्रतिनिधि और कार्यक्रम के अध्यक्ष चंद्रबली सिंह , भानु राजवाड़े आदि सम्माननीय जन उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here