महासमुंद: भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सांगठनिक विस्तार के तहत जिले में कहार (भोई) समाज के योगेश कश्यप को ओबीसी मोर्चा में जिला आईटी सेल सह-प्रभारी नियुक्त किया। वहीं देवचंद भोई को जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। दोनों की नियुक्ति प्रदेशाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा की अनुमति और भाजपा जिला अध्यक्ष ऐत राम साहू की अनुशंसा पर की गई हैं।
नियुक्ति पश्चात दोनों पदाधिकारियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू और ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष पवन पटेल से भेंट की। इस दौरान उन्होंने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष श्री साहू और श्री पटेल ने दोनों पदाधिकारियों को राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएं दीं और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने के निर्देश दिए।



