Home छत्तीसगढ़ धर्म और विकास का समन्वय ही सशक्त समाज की पहचान -विधायक रोहित...

धर्म और विकास का समन्वय ही सशक्त समाज की पहचान -विधायक रोहित साहू

0

राधेश्याम सोनवानी गरियाबंद ,पोड (पाण्डुका) :– ग्राम पोड में आयोजित त्रिदिवसीय श्रीरामचरित मानस महायज्ञ धार्मिक आस्था, संस्कृति एवं सामाजिक समरसता का भव्य संगम बना। महायज्ञ के पावन अवसर पर राजिम विधायक रोहित साहू के मुख्य आतिथ्य में क्षेत्र को कई विकास कार्यों की सौगात मिली। इस दौरान आदिवासी पैकरा समाज सामुदायिक भवन एवं रामनगर पारा सामुदायिक भवन का भूमिपूजन, साथ ही टिनशेड निर्माण कार्य एवं रंगमंच का लोकार्पण विधिवत संपन्न हुआ।महायज्ञ के दौरान मानस पाठ, हवन-यज्ञ, प्रवचन एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरा क्षेत्र राममय वातावरण से भक्तिमय हो उठा।

मुख्य अतिथि विधायक रोहित साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि श्रीरामचरित मानस महायज्ञ जैसे आयोजन समाज में नैतिक मूल्यों, संस्कारों और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। भगवान श्रीराम के आदर्श आज भी जनमानस को सत्य, सेवा और समर्पण का मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि धर्म और विकास दोनों का संतुलन ही सशक्त और समृद्ध समाज की नींव रखता है।

विधायक साहू ने कहा कि गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए आधारभूत संरचनाओं को मजबूत किया जा रहा है। सामुदायिक भवन सामाजिक गतिविधियों का केंद्र बनेंगे और रंगमंच ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का मंच प्रदान करेगा। उन्होंने सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रतिबद्धता दोहराई।भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कहा कि भाजपा सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने विकास कार्यों को जनसहयोग और सकारात्मक सोच का परिणाम बताया। वही जिला पंचायत सभापति श्रीमती शिवांगी चतुर्वेदी जी ने कहा कि महिला एवं युवा सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता है।
कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति द्वारा अतिथियों का सम्मान किया गया एवं ग्रामीणों ने महायज्ञ एवं विकास कार्यों के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की।इस अवसर भाजपा जिला मंत्री सुरेंद्र सोनटेके, जिला आईटी शेल सागर मयानी,टीकम साहू,स्निग्धा शर्मा गौतम शर्मा,जनपद सदस्य दुलारी साहू,सरपंच कौशिल्या कवर,उप सरपंच कुलेश्वर साहू,हरीश साहू,राजू साहू,पंकज निर्मलकर,मदन निषाद, भोलाराम साहू,तुलाराम साहू,ओमप्रकाश साहू,यशवंत साहू,गोपाल साहू,बिशहत साहू,घासीराम साहू,बारातू साहू,राजेन्द्र साहू,मनीराम,सहित ग्राम वासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्य्रकम का संचालन दिनुराम सिन्हा ने की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here