Home छत्तीसगढ़ सकरी पुलिस ने शिविर लगाकर सुनी जनता की शिकायत,किया निराकरण

सकरी पुलिस ने शिविर लगाकर सुनी जनता की शिकायत,किया निराकरण

0

सकरी:- बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन निमितेश सिंह परिहार की उपस्थिति में थाना प्रभारी सकरी विजय चौधरी द्वारा सकरी थाना परिसर में शिविर लगाया गया जहां आमजन की शिकायत सुनी गई और उनका त्वरित निराकरण किया गया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह परिहार ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास कायम करना है प्राथमिकता है शिविर का उद्देश्य लोगो की समस्याओं को सीधा सुनकर त्वरित समाधान करना है उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या या सूचना को बेझिझक पुलिस तक पहुंचाएं ताकि समय रहते कारवाई की जा सके उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने में नागरिक सहयोग को अहम बताया। थाना प्रभारी सकरी विजय चौधरी ने कहा कि थाना क्षेत्र में शांति,सुरक्षा और कानून व्यवस्था पुलिस की जिम्मेदारी है शिविर के माध्यम से जनता की समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जा रहा है उन्होंने लोगो से नशे,अवैध गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों की सूचना तुरंत देने की अपील की। सकरी स्थित शिविर में 13 प्रकरणों का निराकरण किया गया। नागरिकों ने भी पुलिस के इस पहल को सराहा है।इस अवसर पर थाना स्टाफ एवं नागरिकजन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here