
सकरी:- ग्राम सागर स्थित पुण्य सरोवर सागर मैया सरोवर परिसर में बुधवार को जय सागर मैया सेवा समिति द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया जहां परिसर में फैले कचड़े की साफ सफाई की गई। विदित हो कि माघी पूर्णिमा के अवसर पर यहां भव्य मेले का आयोजन किया जाता है जहां हजारों की संख्या में भीड़ जुटती है सैकड़ों दुकानें लगती है और भीड़ के चलते अधिक मात्रा में कचरा परिसर में फैले जाता है जिसे ध्यान में रखते हुए समिति द्वारा युवाओं के माध्यम से स्वस्फूर्त सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया है। स्वच्छता अभियान में आनंद अवस्थी, डॉ. प्रवीण तिवारी, शरद गंधर्व ,मनोज साहू , आशुतोष, पांडेय, किशोर मिश्रा,अनिल यादव ,भुवन यादव , गोविंदा यादव , राजेंद्र यादव , हितेश साहू , हिमांशु शर्मा, रामेश्वर करुणे,दीपेश सागर , विशाल कौशिक सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।



