
वैभव सूर्यवंशी एक और बड़ा कारनामा कर दिया है। अंडर 19 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ धमाकेदार शतक लगाकर वैभव ने नया इतिहास रचने का काम किया है। करीब 14 साल के वैभव ने अंग्रेज गेंदबाजों की जमकर खबर ली। वैभव की शुरुआत भले ही धीमी हुई हो, लेकिन इसके बाद जब उन्होंने अपना गियर बदला तो इंग्लैंड के फील्डर पूरे मैचदा में दौड़ते हुए नजर आए। वे अंडर 19 विश्व कप के फाइनल में सेंचुरी ठोकने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए हैं।
सेमीफाइनल के बाद फाइनल में वैभव ने की धमाकेदार बल्लेबाजी
अंडर 19 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने सामने थीं। भारतीय कप्तान आयुष ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत का पहला विकेट एरॉना जार्ज के रूप में जल्दी गिर गया, लेकिन वैभव सूर्यवंशी मोर्चा संभाले रहे। उन्हें साथ मिला आयुष का। एरॉन के आउट होने के बाद वैभव ने अपने अंदाज में धमाकेदार तरीके से बल्लेबाजी शुरू कर दी और चौके छक्कों की झड़ी से लगा दी। अंग्रेज बल्लेबाजों को कुछ सूझ नहीं रहा था कि वे आखिर करें तो करें क्या। पहले वैभव ने अपना अर्धशतक पूरा किया और उसके बाद शतक तक तो कुछ ही देर में पहुंच गए।
अर्धशतक के बाद तेजी से शतक की ओर भागे वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी ने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ 24 बॉल पर अर्धशतक पूरा किया था, लेकिन इसके बाद शतक से पहले ही आउट हो गए। इस बार जब फाइनल में टीम का मुकाबला हुआ तो उन्होंने 32 बॉल पर शतक लगाया। लेकिन अब आप ये भी जान लीजिए कि उनका शतक कितनी बॉल पर हुआ। वैभव ने अपनी सेंचुरी केवल 5 बॉल पर ही पूरी कर ली। इससे पता चलता है कि उन्होंने अर्धशतक और शतक के बीच में कितनी तेज दौड़ लगाई है। इस दौरान उनके बल्ले से आठ चौके और आठ छक्के आए।
अंडर 19 विश्व कप में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज
भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अब अंंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज हो गए हैं। उनका जन्म 2 मार्च 2011 में हुआ था। आज यानी मैच के दिन वे 14 साल और 316 दिन के हो गए हैं। इतनी कम उम्र में दुनिया का कोई भी बल्लेबाज अंडर 19 विश्व के फाइनल में शतक नहीं लगा पाया है। इस तरह से वैभव ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। ये अपने आप में ऐसा कीर्तिमान है, जो शायद आने वाले वक्त में ना ही टूटे।
अंडर 19 विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज
वैभव सूर्यवंशी ने अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में सबसे तेज शतक लगाने का कीर्तिमान रचा है। हालांकि वर्ल्ड कप के हिसाब से देखें तो वे दूसरे नंबर पर हैं। इस साल ऑस्ट्रेलिया के विल मलाजचुक ने जापान के खिलाफ 51 बॉल पर सेंचुरी लगाई थी, लेकिन से लीग मैच में आई थी। वैभव ने 55 बॉल पर शतक लगाया है, जो फाइनल का सबसे तेज हो गया है। इससे पहले भारत के लिए राज बावा ने साल 2022 में 69 बॉल पर शतक लगाया था। एक भारतीय बल्लेबाज के तौर पर अंडर 19 विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज अब वैभव सूर्यवंशी बन गए हैं।



