Home क्रिकेट कोलंबो में बारिश बिगाड़ सकती है खेल! भारत-पाकिस्तान मैच पर छाए काले...

कोलंबो में बारिश बिगाड़ सकती है खेल! भारत-पाकिस्तान मैच पर छाए काले बादल

0

 ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला आज यानी 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है, लेकिन इस हाई-वोल्टेज मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिन के समय तेज बारिश की संभावना है, हालांकि शाम तक मौसम कुछ हद तक सुधर सकता है।

दोनों टीमों ने टूर्नामेंट की शुरुआत सकारात्मक अंदाज में की है। डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने पहले अमेरिका को हराया और फिर नामीबिया को 93 रनों से करारी शिकस्त दी। वहीं पाकिस्तान की शुरुआत नीदरलैंड के खिलाफ थोड़ी डगमगाई, लेकिन टीम ने करीबी मुकाबला जीत लिया और इसके बाद अमेरिका को आराम से मात दी।

अगर बारिश ने मैच पर फेरा पानी?

नियमों के मुताबिक किसी भी मुकाबले का परिणाम आने के लिए दोनों टीमों का कम से कम 5-5 ओवर खेलना जरूरी है। यदि लगातार बारिश के कारण यह संभव नहीं हो पाता, तो मैच रद्द घोषित कर दिया जाएगा। ग्रुप स्टेज में रिजर्व डे नहीं है, इसलिए ऐसी स्थिति में दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट मिल जाएगा। हालांकि, अगर पूरा मैच धुल गया तो इसका असर सिर्फ पॉइंट्स टेबल पर ही नहीं पड़ेगा, बल्कि आर्थिक रूप से भी बड़ा झटका लगेगा। इस मैच के धुलने से ब्रॉडकास्टर को बड़ा नुकसान हो सकता है। साथ ही दर्शकों को टिकट रिफंड देना पड़ सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here