Home छत्तीसगढ़ एक्शन बना मौत का ट्रिगर! 62 वर्षीय की मौत, SDM पर पहले...

एक्शन बना मौत का ट्रिगर! 62 वर्षीय की मौत, SDM पर पहले भी 20 हजार रिश्वत का दाग

0

कोमल ग्वाला अमनपथ ब्यूरो चीफ जशपुर : बलरामपुर-रामानुजगंज (छत्तीसगढ़)। थाना कोरंधा क्षेत्र के ग्राम हंसपुर में अवैध बक्साइट उत्खनन को लेकर हुई कार्रवाई के दौरान मारपीट में 62 वर्षीय राम उर्फ रामनेश की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने एसडीएम कुसमी करुण डहरिया सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना 15 फरवरी 2026 की देर शाम की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार जंगल क्षेत्र में तीन व्यक्तियों के साथ मारपीट की सूचना मिली थी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई।

पुलिस ने अपराध क्रमांक 03/2026 के तहत धारा 103(1), 115(2), 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। मामले की विवेचना जारी है।

 पूर्व में भी रह चुके हैं विवादों में
सूत्रों के अनुसार, संबंधित अधिकारी वर्ष 2022 में गरियाबंद जिले में मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) के पद पर पदस्थ थे। उस दौरान कथित रूप से ₹20,000 रिश्वत प्रकरण में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) द्वारा रंगे हाथ पकड़े जाने का मामला सामने आया था।हालांकि उक्त प्रकरण की वर्तमान न्यायिक स्थिति की स्वतंत्र आधिकारिक पुष्टि अभी शेष है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here