
झारखंड की राजधानी रांची में सोमवार (23 फरवरी) शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। रांची एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली एयर एम्बुलेंस क्रैश हो गई है। हादसे में विमान में सवार सभी सातों मरीज, डॉक्टर, पैरामेडिक, क्रू मेंबर और पायलट की मौत हो गई।
कैसे हुआ हादसा:- दरअसल, एयर एंबुलेंस के टेकऑफ के बाद अटली इलाके के पास इसका एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया और अचानक रडार से गायब हो गया। मौसम खराब होने के चलते पहले तो इसे लापता माना गया, लेकिन बाद में पुष्टि हुई की विमान यह चतरा जिले में सिमरिया के कथीयातु गांव के पास यह विमान क्रैश हो गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर रेस्क्यू टीम और स्थानीय प्रशासन पहुंचे। साथ ही फायर सर्विस और वरिष्ठ अधिकारी बचाव कार्य में जुटे।
उड़ान भरने के 20 मिनट बाद लापता हो गया था विमान:- एयरक्राफ्ट ने शाम 7 बजकर 11 मिनट पर रांची से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के करीब 20 मिनट बाद ही विमान लापता हो गया। चतरा की DC कीर्तिश्री जी ने कहा, “यह आंधी-तूफान की वजह से क्रैश हुआ। कुल 7 लोग मारे गए हैं। दो क्रू मेंबर थे, और बाकी पांच एक मरीज और मरीज के परिवार के सदस्य थे।”
सभी सात लोगों की हुई मौत:- विमान में सवार सभी सात लोगों की जानकारी सामने आई है। विमान में दो पायलट (कैप्टन विवेक विकास बिलागत और कैप्टन सबराजदीप सिंह), संजय कुमार- मरीज, अर्चना देवी- अटेंडेंट, धुरु कुमार- अटेंडेंट, डॉ. विकास कुमार गुप्ता- डॉक्टर, सचिन कुमार मिश्रा पैरामेडिक सवार थे।



