Home छत्तीसगढ़ विकसित छत्तीसगढ़ बनाने का समावेशी बजट : राहुल चंद्राकर

विकसित छत्तीसगढ़ बनाने का समावेशी बजट : राहुल चंद्राकर

0

महासमुंद : भाजपा जिला कोषाध्यक्ष राहुल चंद्राकर ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत साय सरकार के तीसरे बजट को छत्तीसगढ़ के विकास का संकल्प बताते हुए कहा कि इस बजट में गांव, गरीब, किसान, मजदूर, युवा, महिलाओं के हितों को सर्वोपरि रखा है। उन्होंने कहा कि यह बजट विकास, सुशासन और आर्थिक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश और रोजगार सृजन पर विशेष फोकस किया गया है, जिससे राज्यों को भी प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। मोदी की गारंटी को पूरा करने बजट में विशेष प्रावधान किए गए हैं। 1.72 लाख करोड़ का विशालकाय बजट छत्तीसगढ़ के विकास को नई गति प्रदान करने वाला सिद्ध होगा। महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की माताओं बहनों को आत्मनिर्भर बनाने प्रतिमाह 1हजार की राशि दी जा रही है। जिसे निर्बाध व सुचारू रूप से आगे भी संचालित करने 8200 करोड़ का प्रावधान किया गया है। सरकार के इस निर्णय से प्रदेश की माताओं बहनों में सरकार के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत होगा, इसके अलावा प्रदेश में स्वास्थ्य गत ढांचों को मजबूत बनाने 5 नए मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय लिया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में विशेष प्रावधान कर उच्च शिक्षा विस्तार के तहत 25 नए महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 25 करोड़, किसानों के लिए ब्याज मुक्त ऋण, भूमिहीन किसानों के लिए 10 हजार करोड़, सिंचाई परियोजनाओं के लिए करोड़ों का प्रावधान कर सरकार ने अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया है। युवाओं के रोजगार सृजन तथा कौशल विकास के लिए बजट में विशेष प्रावधान कर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बजट बनाया गया है। श्री चंद्राकर ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए बजट का थींम संकल्प रखा गया है। यह बजट संकल्प से सिद्धि को साकार करने वाला समावेशी बजट है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here