Home छत्तीसगढ़ भीषण हादसा : रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रेलर ने स्कॉर्पियो को...

भीषण हादसा : रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रेलर ने स्कॉर्पियो को मारी टक्कर, 4 लोगों की मौके पर ही मौत

0

बिलासपुर :  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। नेशनल हाईवे पर रॉन्ग साइड से आ रहे एक ट्रेलर ने स्कॉर्पियो वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। वहीं घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। इस भीषण सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो दिलदहलाने वाला है।

जानकारी के अनुसार, हादसा सकरी थाना क्षेत्र के संबलपुरी के पास हुआ है। स्कॉर्पियो सवार सभी लोग एक ढाबे पर खाना खाने गए थे और लौटते समय गलत दिशा में आ रहे ट्रेलर ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों में छत्रपाल रात्रे, विशाल लहरे और अनमोल लहरे, देवेंद्र मिरी के नाम की पुष्टि हुई है। हादसे में घायल शिक्षक चंद्रप्रकाश रात्रे को तत्काल सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही सकरी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, पुलिस ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here