Home छत्तीसगढ़ कृषक उन्नति योजना अंतर्गत 15,852 कृषकों को ₹64.31 करोड़ की आदान सहायता...

कृषक उन्नति योजना अंतर्गत 15,852 कृषकों को ₹64.31 करोड़ की आदान सहायता राशि जिला एमसीबी के तीनों विकासखंडों में भव्य समारोह सह किसान सम्मेलन आयोजित

0

एमसीबी :  आज दिनांक 28 फरवरी 2026 को जिला एमसीबी के तीनों विकासखंड मुख्यालय मनेन्द्रगढ़, खड़गवां एवं भरतपुर में कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह सह किसान सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कृषकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन बिलासपुर जिले में किया गया, जिसका सीधा प्रसारण प्रदेश के सभी विकासखंड मुख्यालयों में किया गया। जिला एमसीबी के तीनों विकासखंडों में भी लाइव प्रसारण के माध्यम से कृषकों ने कार्यक्रम से जुड़कर शासन की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

विकासखंडवार कृषक संख्या एवं वितरित राशि
जिला एमसीबी में कुल 15,852 कृषकों को कुल ₹64,31,69,326.60 (चैंसठ करोड़ इकतीस लाख उनहत्तर हजार तीन सौ छब्बीस रुपये साठ पैसे) की आदान सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खातों में अंतरित की गई। विकासखंडवार विवरण इस प्रकार है विकासखंड खड़गवां के 4 हजार 591 कृषकों को ₹18 करोड़ 56 लाख 45 हजार 344.80, विकासखण्ड़ मनेन्द्रगढ़ के 5 हजार 736 कृषकों को ₹21 करोड़ 33 लाख 62 हजार 525.60 एवं विकासखण्ड़ भरतपुर के 5 हजार 525 कृषको को ₹24 करोड़ 41 लाख 61 हजार 456.20 रूपये की राशि का वितरण किया गया। यह सहायता राशि किसानों को बीज, उर्वरक, कीटनाशक एवं अन्य कृषि आदानों की व्यवस्था हेतु महत्वपूर्ण आर्थिक संबल प्रदान करेगी।

कार्यक्रम के दौरान पात्र कृषकों को आदान सहायता राशि वितरण के प्रमाण पत्र जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रदान किए गए। उपस्थित अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय वृद्धि एवं कृषि विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा योजनाओं का लाभ पारदर्शी रूप से सीधे किसानों के खातों में पहुंचाया जा रहा है। जिला एमसीबी में आयोजित यह कार्यक्रम किसान कल्याण एवं कृषि उन्नयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ। किसानों में उत्साह एवं विश्वास का वातावरण दिखाई दिया तथा उन्होंने शासन की इस पहल के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में श्रीमती प्रतिमा यादव, अध्यक्ष नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ नवनीत राणा, अध्यक्ष नगर पंचायत नई लेदरी रीमा यादव, अध्यक्ष नगर पंचायत झगराखंड जिला पंचायत सदस्य उदित नारायण सिंह एवं बाबू भगत, जनपद सदस्य कविता जायसवाल एवं आनंद सिंह सरपंचगण चैनपुर, सीरियखोह, भलौर एवं चैघड़ा, नम्रता डोंगरे, अपर कलेक्टर लिंगराज सिदार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) महेश पैकरा, नोडल अधिकारी एवं सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी रवि कुमार गुप्ता, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारीय दीपक कुमार साहू एवं जितेंद्र झा, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी तथा कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि मंचासीन रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here