Home मनोरंजन The Kerala Story 2 के मेकर्स को राहत, हाई कोर्ट ने हटाया...

The Kerala Story 2 के मेकर्स को राहत, हाई कोर्ट ने हटाया रिलीज पर लगा बैन..

0

केरल हाई कोर्ट ने शुक्रवार को फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ की रिलीज पर लगी अंतरिम रोक हटा दी है। बता दें कि पहले यह फिल्म आज यानी 27 फरवरी को ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन रोक लगने के बाद नहीं हो पाई।  जस्टिस एसए धर्माधिकारी और पीवी बालकृष्णन की डिवीजन बेंच ने जस्टिस बेचू कुरियन थॉमस की सिंगल-जज बेंच द्वारा पारित उस पूर्व आदेश को रद्द कर दिया है जिसमें उन्होंने फिल्म के सेंसर सर्टिफिकेट के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए फिल्म की रिलीज पर अस्थायी रोक लगाई थी।

‘द केरल स्टोरी 2’ की रिलीज पर लगी रोक हटाई गई:- केरल हाई कोर्ट के नए आदेश के बाद ‘द केरल स्टोरी 2’ की रिलीज का रास्ता अब साफ हो चुका है। बता दें कि पहले सिंगल-जज बेंच ने दो याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए फिल्म की रिलीज पर 15 दिनों की रोक लगा दी थी। याचिका में कहा गया था कि ‘फिल्म केरल को गलत तरीके से पेश करती है और इसकी रिलीज से सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़ सकता है’।

हालांकि, ‘द केरल स्टोरी 2’ के निर्माताओं ने उसी दिन आदेश के खिलाफ तुरंत अपील दायर कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामले की गंभीरता को देखते हुए डिवीजन बेंच ने उसी शाम 7:30 बजे अपील पर सुनवाई के लिए एक विशेष बैठक बुलाई थी। इसकी सुनवाई दो घंटे से ज्यादा चली, जिसके बाद बेंच ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।

अब कब रिलीज होगी ‘द केरल स्टोरी 2’:- सामने आई जानकारी की माने तो, ‘द केरल स्टोरी 2’ के प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह ने कोर्ट में अर्जी देते हुए दावा किया कि “ये फिल्म केरल राज्य या किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाती। ये तो केवल एक सामाजिक बुराई को दिखाती है”। मेकर्स ने ये भी कहा कि ‘अगर फिल्म रिलीज नहीं हुई तो उन्हें फाइनेंशियली काफी नुकसान होगा’। फिर मामले में केरल हाई कोर्ट ने शुक्रवार को शाम 4 बजे अपना फैसला सुनाते हुए अंतरिम रोक हटा दी और फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ कर दिया। इस बीच, फिल्म निर्माताओं ने अभी तक फिल्म की नई रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here