Home छत्तीसगढ़ नगर पंचायत में सोमवार को होगी तालाबंदी

नगर पंचायत में सोमवार को होगी तालाबंदी

0

गंडई पंडरिया :  सोमवार को विभिन्न मुद्दों लेकर नगर पंचायत गंडई में तालाबंदी किया जायेगा।जिसका कारण मुख्य नगर पालिका अधिकारी गंडई जिनका गंडई में मूल प्रभार है लेकिन शासन प्रशासन द्वारा उन्हें नगर पालिका खैरागढ़ का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है। अतिरिक्त प्रभार होने के कारण वे नगर पंचायत गंडई को पर्याप्त समय नही दे पा रहे है । जिसके कारण नगर का विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। इसके विरोध में कल नगर पंचायत गंडई में तालाबंदी की आएगी। उपरोक्त जानकारी शत्रुहन मन्नू चंदेल के निर्देशानुसार कांग्रेस प्रवक्ता अमित टंडन ने दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here