
राधेश्याम सोनवानी गरियाबंद :- ग्राम पंचायत हरदी में 23 से 25 फ़रवरी एवं ग्राम पंचायत मदनपुर,ब्लॉक गरियाबंद, जिला गरियाबंद में 26 से 28 फरवरी तक आयोजित तीन दिवसीय सेक्टर-विशिष्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम, छत्तीसगढ़ शासन की Raising and Accelerating MSME Performance (RAMP) योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के कुल 36 लघु एवं सूक्ष्म उद्यमियों ने सहभागिता थी ! कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लघु वनोपज आधारित व्यवसायों से जुड़े उद्यमियों को आधुनिक व्यावसायिक ज्ञान, मूल्य संवर्धन तकनीकों तथा उद्यम विकास की संभावनाओं से अवगत कराना प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागी उद्यमियों को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) के अंतर्गत उपलब्ध शासकीय सहायता, बैंक ऋण एवं योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त डॉ. अखिलेश कुमार सिंह द्वारा सीताफल एवं जामुन पल्प निष्कर्षण व प्रसंस्करण, फूड ग्रेड महुआ तथा इमली प्रसंस्करण से संबंधित व्यावसायिक संभावनाओं पर विशेष रूप से प्रायोगिक एवं सेक्टर-विशिष्ट प्रशिक्षण दिया गया।

इस कार्यक्रम में संसाधन व्यक्तियों के रूप में स्कूलनेट इंडिया लिमिटेड के राज्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार सिंह एवं अनिल साहू, सलाहकार उपस्थित रहे। सभी संसाधन व्यक्तियों ने अपने सत्रों के माध्यम से उद्यमियों को व्यवहारिक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। उद्घाटन समारोह में दीनबंधु ध्रुव महाप्रबंधक एवं रवि ध्रुव प्रबंधक , जिला उद्योग केंद्र (DIC) गरियाबंद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ जिला पंचायत उपाध्यक्ष लेखराम साहू एवं श्रीमती गीता ध्रुव सरपंच एवं प्रफुल्ल देवांगन , बिहान , श्रीमती ज्योति साहू बिहान भी कार्यक्रम में शामिल हुए। अपने संबोधन में श्री ध्रुव ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग, स्वरोजगार सृजन एवं ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागी उद्यमियों को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) के अंतर्गत उपलब्ध शासकीय सहायता, बैंक ऋण एवं योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।



