Home छत्तीसगढ़ श्री राघव मंदिर परिसर में होली महोत्सव गरिमा और सौहार्द के साथ...

श्री राघव मंदिर परिसर में होली महोत्सव गरिमा और सौहार्द के साथ संपन्न

0

एस एच अज़हर अमन पथ :  लौहनगरी किरंदुल के बैलाडीला देवस्थान स्थित राघव मंदिर परिसर में इस वर्ष होली महापर्व भक्ति, उल्लास और सामाजिक एकता के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया।बीआईओएम किरंदुल कॉम्प्लेक्स के सम्माननीय अधिशासी निदेशक रविंद्र नारायण मुख्य अतिथि रहे, जबकि मुख्य महाप्रबंधक (उत्पादन) के. पी. सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित थे।कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः पूजन-अर्चना से हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने अबीर-गुलाल अर्पित कर नगर की समृद्धि और सद्भाव की कामना की। इसके बाद सभी ने स्नेहपूर्ण ढंग से एक-दूसरे को तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

ढोल-नगाड़ों की थाप पर रंगों की बौछार और सामूहिक नृत्य के साथ उत्सव चरम पर पहुंचा। मटका फोड़, रस्साकस्सी सहित पारंपरिक खेलों में युवाओं और अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। फाग गीतों और वाद्य मंडली को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।यह उत्सव बुराई पर अच्छाई की विजय, भाईचारे और आपसी प्रेम का प्रतीक बना। आयोजन समिति के सचिव ए. के. सिंह ने सफल संचालन किया, जबकि ओंम कुमार साहू, श्री प्रकाश चंद जैन सहित कई पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा।
पूरे परिसर में आत्मीयता और सामाजिक समरसता का अद्भुत वातावरण रहा, जिसने प्रशासन, प्रबंधन और नागरिकों के बीच विश्वास को और मजबूत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here