Home छत्तीसगढ़ द्वारिकधीश यादव ने कहा छग में भाजपा नेता कर रहें अफीम की...

द्वारिकधीश यादव ने कहा छग में भाजपा नेता कर रहें अफीम की खेती, कांग्रेस ने पत्रकारवार्ता लेकर सरकार को घेरा, गृहमंत्री से मांगा इस्तीफ़ा

0

महासमुंद :  छग में भाजपा नेता द्वारा अफीम की खेती की जा रही है। छग में पहली बार अफीम की खेती की जा रही है वह भी भाजपा की सरकार में प्रदेश के गृह मंत्री को इस मामले में नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए। उक्त बातें कांग्रेस जिलाध्यक्ष व खल्लारी विधायक द्वारिकधीश यादव ने कही। रविवार कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता में अफीम की खेती के मामले का खुलासा करते हुए कहा कि दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता व किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनायक ताम्रकार द्वारा करीब 10 एकड़ में अफीम की खेती की जा रही है। इसकी पुष्टि पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल द्वारा मौके पर जाकर की गई है। द्वारिकधीश ने आरोप लगाया कि अफीम की को खेती साय सरकार और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का सरक्षण मिला होगा तभी इतने बड़े पैमाने पर भाजपा नेता द्वारा खेती की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह खेती कब से हो रही है यह जांच का विषय है। मामले में कांग्रेस ने गृहमंत्री विजय शर्मा से इस्तीफे की मांग की है। वार्ता में गुरमीत चांवला, भूपेंद्र ठाकुर, निर्मल जैन, मनोजकांत साहू, दाऊलाल चंद्राकर, लक्ष्मण पटेल, खिलावन साहू, भरत ठाकुर, लक्ष्मी देवांगन, निर्मल जैन, खिलावन बघेल समेत अन्य नेतागण मौजद थे।

मंत्री और नेताओं के साथ सोशल मीडिया में तस्वीर वायरल
विधायक श्री यादव ने कहा कि विनायक ताम्रकर भाजपा केवल सदस्य नहीं है वह पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता है। इसलिए उनकी तस्वीरें केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह, छग के मंत्री विजय शर्मा, रामविचार नेताम, गजेंद्र यादव, सांसद विजय बघेल के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेता अजय जामवाल, शिवप्रकाश समेत अन्य नेताओं के फोटो है जो इन दिनों सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है। श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में जुआ, सट्टा, शराब, गांजे की तस्करी खुलेआम हो रही है जिसको मंत्रियो के साथ नेताओं का सरंक्षण मिला हुआ, इसलिए इसका कारोबार करने वाले भाजपा नेता बैखोफ होकर धड़ल्ले से गोरखधंदे में लिप्त है और व्यापार कर रहें हैं।

महगाई के विरोध फूंका पीएम का पुतला
केंद्र सरकार द्वारा रसोई गैस की कीमत में की गई 60 रुपए की वृद्धि के विरोध में कांग्रेसजनों ने नेहरु चौक में पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। कांग्रेस का पुतला दहन सफल रहा मौके पर उपस्थित पुलिस जवान कांग्रेसियों को पुतला दहन करने से नहीं रोक पाए। कांग्रेसजनों ने कहा मोदी सरकार का महगाई पर कोई कंटोल नहीं है। सरकार में आने के बाद से रसोई गैस हो या फिर पेट्रोल-डीजल हर चीजों की कीमतों में वृद्धि हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here