Home छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नगरी में ‘महतारी वंदन सम्मेलन’ का आयोजन, हजारों...

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नगरी में ‘महतारी वंदन सम्मेलन’ का आयोजन, हजारों महिलाओं की रही सहभागिता

0

संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी :  महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगरी में “सशक्त नारी, समृद्ध छत्तीसगढ़” थीम के साथ वृहद महतारी वंदन सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की हजारों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नारी शक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा रहे। उनके साथ जिला भाजपा अध्यक्ष, पूर्व विधायक, नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, उपाध्यक्ष ह्रदय साहू, श्रीमती प्रेमलता नागवंशी, सभापति श्रीमती भुनेश्वरी धीतलाहरे (महिला एवं बाल विकास), श्रीमती अल्का साव, जनपद सदस्य श्रीमती शशि ध्रुव, श्रीमती पुष्पा ध्रुव, सत्यावती मरकाम, शिवनाथ मरकाम, राजेश नाथ गोसाई, अकबर कश्यप, रवि दुबे, मोहन पुजारी, पार्षद अश्विनी निषाद, विनीता कोठरी, राजा पवार, मिक्की गुप्ता और हरीश साहू सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण

स्थानीय सम्मेलन का एक प्रमुख आकर्षण बस्तर में आयोजित मुख्यमंत्री के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण रहा। सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं और नागरिकों ने राज्यस्तरीय कार्यक्रम से सीधे जुड़कर महिला सशक्तिकरण से जुड़े संदेशों को सुना और कार्यक्रम का लाभ उठाया।

महिलाओं को किया गया जागरूक

कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं और महिलाओं के अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि समाज और प्रदेश के विकास में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए उन्हें आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाना आवश्यक है।कार्यक्रम के अंत में ‌परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग नगरी सोमेंद्र साहू ने अधिक से अधिक महिलाओं से ऐसे आयोजनों में भाग लेने और नारी शक्ति के सम्मान के इस अभियान से जुड़े सभी लोगों का आभार प्रकट किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here