Home मनोरंजन OTT New Release: सस्पेंस-कॉमेडी-रोमांस का तगड़ा कॉम्बो, 10 फिल्में-वेब सीरीज मचाएंगी धमाल

OTT New Release: सस्पेंस-कॉमेडी-रोमांस का तगड़ा कॉम्बो, 10 फिल्में-वेब सीरीज मचाएंगी धमाल

0

अपकमिंग वीक यानी 9 से 15 मार्च तक ओटीटी पर रोमांस, सस्पेंस और थ्रिलर से भरी फिल्में-वेब सीरीज देखने मिलेगी। इन्हें आप डिफरेंट ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखकर अपनी हर शाम को और ज्यादा एक्साइटेड बना सकते हैं।

जानते है ये मूवी और सीरीज कहां-कहां देख सकते हैं।

मुनव्वर फारूकी और श्रेया कालरा द्वारा होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो द सोसायटी का दूसरा सीज़न इस सप्ताह शुरू हो रहा है। ये रियलिटी सीरीज 9 मार्च से जियोहॉटस्टार पर देखी जा सकती है।

रूस्टर फिल्म ग्रेग रूसो की कहानी है, जो एक तेज-तर्रार लेखक है और अपनी बेटी से दोबारा मिलने के लिए उसके कॉलेज जाता है। वो कॉलेज के जीवन में ढलने के साथ-साथ अपनी बेटी से भी जूझता है। इसे 9 मार्च से जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं।

वन पीस एक एडवेंचर फैंटेसी वेब सीरीज है जो ईइचिरो ओडा की 1997 की इसी नाम की मंगा सीरीज पर बेस्ड है। ये स्ट्रॉ हैट पाइरेट्स की कहानी है, जो एक साथ मिलकर वन पीस की खोज करते हैं। इस सीरीज को ओटीटी नेटफ्लिक्स पर 10 मार्च से देख सकते हैं।

प्रियंका मोहन की ये फिल्म तमिलनाडु के एक छोटे से कस्बे में रहने वाली शेनबा की कहानी है। वो जिंदगी को बदल देने वाली यात्रा पर साउथ कोरिया जाती है। इस मूवी को ओटीटी नेटफ्लिक्स पर 12 मार्च से देख सकते हैं।

दीपेश सुमित्रा जगदीश द्वारा निर्देशित वेब सीरीज एस्पिरेंट्स सीजन 3 में नवीन कस्तूरिया, शिवंकित सिंह परिहार, अभिलाष थपलियाल, सनी हिंदुजा, नमिता दुबे और तेंगम सेलीन है। नए सीजन में जतिन गोस्वामी भी शामिल हुए हैं। इस सीरीज को 13 मार्च से अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

अविनाश प्रकाश की तमिल ड्रामा फिल्म नांगल एक ऐसे परिवार की कहानी है जहां तीन बेटे कठोर जिंदगी और एक सख्त पिता के दबाव में अपनी पहचान, परिवार और महत्वाकांक्षा का सामना करते हैं। इस फिल्म को ओटीटी सन एनएक्सटी पर 13 मार्च से देख सकते हैं।

फिल्म पूकी में अजय धीशन और आरके धनुषा लीड रोल में हैं। इसकी कहानी में दिखाया कि ये दोनों सड़क पर हुई झड़प के बाद अपने छह साल के रिश्ते को तोड़ देते हैं। फिर अकेले ही जिंदगी की तलाश करते हैं। इस फिल्म को 13 मार्च से जी5 पर देखा जा सकता है।

जदेश के हम्पी द्वारा निर्देशित फिल्म लैंडलॉर्ड में विजया कुमार, रचिता राम और राकेश अडिगा लीड रोल में हैं। 80 के दशक के ग्रामीण परिवेश पर आधारित ये फिल्म एक गांव के जमींदार के इर्द-गिर्द घूमती है। एक कांस्टेबल उसे चुनौती देता है, जिससे विद्रोह भड़क उठता है। इस फिल्म को 13 मार्च से जी5 पर देख सकते हैं।

अंधा प्यार 2.0 एक ब्लाइंड डेटिंग कॉमेडी रियलिटी सीरीज है, जिसमें एक महिला चार अनजान लोगों से मिलती है। बातचीत और आपसी जुड़ाव के बाद वो चुनती है कि उसे किसके साथ रिश्ता बनाना है। इस सीरीज को 14 मार्च से जी5 पर देख सकते हैं।

कॉमेडी फिल्म द फैमिली मैकमुलन को 15 मार्च से ओटीटी जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं। एडवर्ड बर्न्स द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कॉनी ब्रिटन, बर्न्स और माइकल मैकग्लोन लीड रोल में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here