
नई दिल्ली : भारत में एमजी मोटर्स की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से भारत में जल्द ही दो नई एसयूवी को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। किस सेगमेंट में किस एसयूवी को ऑफर किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
लॉन्च होंगी दो एसयूवीमीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एमजी मोटर्स की ओर से भारत में जल्द ही दो नई एसयूवी को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। इनमें से एक को इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाएगा। निर्माता की ओर से अभी इन दोनों ही एसयूवी को बाजार में ऑफर किया जाता है। जिनकी नई जेनरेशन के तौर पर इनको लॉन्च किया जाएगा।
किन एसयूवी की आएगी नई जेनरेशनएमजी की ओर से मौजूदा समय में मिड साइज एसयूवी के तौर पर MG Astor और इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में MG ZS EV को ऑफर किया जाता है। जानकारी के मुताबिक इन दोनों ही एसयूवी की नई जेनरेशन को भारत में लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है।
नए प्लेटफॉर्म पर होंगी आधारितजानकारी के मुताबिक इन दोनों ही एसयूवी को एमजी की ओर से नए प्लेटफॉर्म सिग्मा पर आधारित किया जाएगा। यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जिस पर निर्माता की ओर से ICE और EV दोनों ही तरह की कारों को बनाया जा सकता है।
मिलेंगे बेहतरीन फीचर्सएमजी की ओर से इन दोनों एसयूवी को भारत में काफी समय से ऑफर किया जा रहा है। ऐसे में इनकी नई जेनरेशन को नए प्लेटफॉर्म के साथ लॉन्च किया जाएगा तो उनमें कई बेहतरीन फीचर्स को भी ऑफर किया जाएगा। इसके साथ ही उनके इंटीरियर को भी ज्यादा प्रीमियम रखा जा सकता है।
कब होंगी लॉन्चनिर्माता ने इन दोनों एसयूवी की नई जेनरेशन के लॉन्च को लेकर अभी कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इनको भारत में 2027 में लॉन्च किया जा सकता है।



