Home छत्तीसगढ़ यातायात व्यवस्था सुधारने खुद सड़क पर उतरीं एसपी रत्ना सिंह,पैदल मार्च कर...

यातायात व्यवस्था सुधारने खुद सड़क पर उतरीं एसपी रत्ना सिंह,पैदल मार्च कर चलाया सघन अभियान

0

मनेन्द्रगढ़:  शहर में बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिये पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए विशेष अभियान चलाया। इस अभियान की अगुवाई खुद पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह ने की। उन्होंने पुलिस टीम के साथ शहर के प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों पर पैदल मार्च कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिये।अभियान के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक के मार्गदर्शन में मनेन्द्रगढ़ सिटी कोतवाली प्रभारी दीपेश सैनी तथा झगराखांड थाना प्रभारी रामनयन गुप्ता अपनी टीम के साथ शहर के अलग-अलग स्थानों पर तैनात रहे।

पुलिस ने सघन जांच करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही की। जांच के दौरान बिना नंबर प्लेट के सड़कों पर दौड़ रहे 20 वाहनों को रोककर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ऑनलाइन चालान किया गया। इसके अलावा शहर के विभिन्न स्थानों पर अव्यवस्थित तरीके से खड़े 10 वाहनों पर भी कार्यवाही करते हुए चालान काटे गये। इस तरह कुल 30 वाहन चालकों पर नियमों के उल्लंघन के मामले में चालानी कार्यवाही की गई।

अभियान के दौरान एसपी रत्ना सिंह ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से सीधे संवाद किया और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिये जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सड़क पर सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात के लिये हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह नियमों का पालन करे। एसपी ने लोगों से अपील की कि सभी वाहन चालक अपने वाहनों में नंबर प्लेट अनिवार्य रूप से लगाएं और सड़कों पर वाहन खड़ा करते समय यातायात व्यवस्था को बाधित ना करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी।इस पहल से शहर में यातायात व्यवस्था को लेकर सकारात्मक माहौल बना है और लोगों में नियमों के पालन के प्रति जागरूकता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here