
नई दिल्ली : BMW 18 मार्च 2026 को अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Neue Klasse i3 को पूरी दुनिया से सामने पेश करने जा रही है। यह कंपनी की नई न्यू क्लासे रेंज की दूसरी कार है, इससे पहले इस सीरीज की iX3 SUV आ चुकी है। यह नई कार BMW की मशहूर 3 सीरीज सेडान का ही EV वर्जन होगी। i3 नाम, इससे पहले यह एक छोटी हैचबैक कार के लिए इस्तेमाल होता है जिसे 2022 में बंद कर दिया गया था।
सुपरफास्ट चार्जिंगनई BMW की बैटरी आर्किटेक्चर पर बनाई गई है और 400kW तक की DC चार्जिंग स्पीड को सपोर्ट करती है जबकि AC चार्जिंग स्पीड अधिकतम 22kW है। इसके अलावा इस EV में BMW का हार्ट ऑफ जॉय कंट्रोल यूनिट होगा जो BMW डायमनेमिक परफॉर्मेंस कंट्रोल के साथ ड्राइविंग से संबंधित प्रक्रियाओं को मिलीसेकंड में कंट्रोल करता है।
बॉडी पैनल कॉन्सेप्ट की तुलना में ज्यादा स्मूथ लगते हैं औ C-पिलर के लिए सिग्नेचर होफमिस्टर किंक को बरकरार रखा गया है। पीछे के हिस्से में Vision Neue Klasse की तरह स्थित ट्रेपेजॉइडल टेल-लैंप भी हो सकते हैं। कंपनी का कहना है कि 40 नए और अपडेटेट मॉडल न्यी क्लास डिजाइन तकनीक को अपनाएंगे। इनमें अगली पीढ़ी की ICE इंजन वाली 3 सीरीज भी शामिल है जो i3 के बाद लॉन्च होने वाली है।



