Home छत्तीसगढ़ गोंडवाना समाज का तहसील स्तरीय वार्षिक सम्मेलन 21–22 मार्च को ग्राम गुहाननाला...

गोंडवाना समाज का तहसील स्तरीय वार्षिक सम्मेलन 21–22 मार्च को ग्राम गुहाननाला में

0

संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी : आदिवासी गोंडवाना समाज सेवा समिति तहसील नगरी का तहसील स्तरीय दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन आगामी 21 एवं 22 मार्च शनिवार रविवार को उपक्षेत्र दुगली के ग्राम गुहाननाला में आयोजन किया जा रहाहै। इस संबंध में समाज की महत्वपूर्ण बैठक गुहाननाला में आयोजित की गई थी, बैठक में समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में सम्मेलन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान तहसीलअध्यक्ष टिकेश्वर ध्रुव ने दुगलीउपक्षेत्रीय अध्यक्ष मयाराम नागवंशी को सम्मेलन की जिम्मेदारी सौंपते हुए सप्तरंगी गोंडवाना ध्वज प्रदान किया गया।
आगामी सम्मेलन में समाज की रीति-नीति, कला, साहित्य, संस्कृति तथा सामाजिक एकता जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके साथ ही धर्मांतरण, नशा मुक्ति, शिक्षा जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विद्वानों द्वारा अपने विचार समाज के बीच प्रस्तुत किए जाएंगे। सम्मेलन में सामाजिक प्रकरणों पर चर्चा, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं समाज की परंपराओं से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर संरक्षक श्रवण मरकाम पूर्व विधायक,तहसीलअध्यक्ष टिकेश्वर ध्रुव, उपाध्यक्ष जोहरलाल चंद्रवंशी, जितेंद्रकुंजाम,भगवान सिंह नेताम,मयाराम नागवंशी, मोहन सिंह कुर्रू,डोमार सिंह ध्रुव,दलगंजन मरकाम,आर डी नेताम,सतरूपा तमोंवंशी,रामकुंवर मंडावी,शत्रुघ्न साक्षी,पिंगल गोटा ,सुरेंद्र नेताम,बुधराम नेताम, विशाली राम ध्रुव, हरक मंडावी,संतोष नेताम,राजू कावड़े,सोनाराम नेताम,बंशीलालसोरी,शिवलाल नेताम,वेदप्रकाश मंडावी,राजेश मरकाम,श्यामसुंदर नेताम,रामकुमार ध्रुव,बाला राम मंडावी,चिंताराम तुमरेटी,बलराम सोरी,सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here