Home छत्तीसगढ़ ऑपरेशन आघात के तहत घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 लीटर कच्ची...

ऑपरेशन आघात के तहत घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त

0

रायगढ़ : रायगढ़ जिले में अवैध मादक पदार्थों और शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत थाना घरघोड़ा पुलिस द्वारा कल अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव के नेतृत्व में पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि ग्राम टेरम इंदिरा आवासपारा में रहने वाला एक व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब का निर्माण और बिक्री कर रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी तिलोचन चौहान पिता बीरसिंह चौहान उम्र 58 वर्ष निवासी टेरम इंदिरा आवासपारा, थाना घरघोड़ा जिला रायगढ़ को मौके पर पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से 20-20 लीटर क्षमता वाली तीन प्लास्टिक बाल्टियों में रखा हुआ कुल 60 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 9,000 रुपये है, बरामद कर जब्त किया गया। आरोपी द्वारा अवैध बिक्री के उद्देश्य से भारी मात्रा में शराब संग्रहित कर रखा गया था।

मामले में आरोपी तिलोचन चौहान के विरुद्ध धारा 34(2), 59-क आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। रायगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध अभियानात्मक कार्रवाई लगातार जारी है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश —

“अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रायगढ़ पुलिस की लगातार कड़ी निगरानी है। ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिकों से भी अपील है कि अवैध शराब या अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समाज को ऐसे अपराधों से सुरक्षित रखा जा सके।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here