Home देश अयोध्या में LPG गैस की भारी कमी 48 घंटे बाद बंद हो...

अयोध्या में LPG गैस की भारी कमी 48 घंटे बाद बंद हो जाएंगे 50% होटल-रेस्टोरेंट….

0

देशभर में LPG गैस की भारी किल्लत देखने को मिल रही है. लोग सुबह से शाम तक गैस एजेंसी के बाहर लाइन में लग रहे हैं, लेकिन उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे मायूस होकर लौटना पड़ रहा है. वहीं कॉर्मशियल गैस की सप्लाई बिल्कुल बंद कर दी गई है, जिससे होटल्स, रेस्टोरेंट और बड़े-बड़े ढाबे बंद होने की कगार पर हैं. कई होटल्स-रेस्टोरेंट में या तो खाने का मेन्यू छोटा कर दिया गया है या फिर एकदम बंद कर दिया गया है.

अयोध्या में 50 प्रतिशत होटल हो जाएंगे बंद:- वहीं देश के बड़े-बड़े पर्यटन स्थलों, धार्मिक स्थलों पर भी गैस की किल्लत का असर देखने को मिल रहा है. गैस की कमी को देखते हुए कई बड़े मंदिरों की तरफ से सुबह-दोपहर-शाम चलने वाला भंडारा बंद कर दिया गया है. प्रसाद के रूप श्रद्धालुओं को सिर्फ फल का वितरण किया जा रहा है. अगर बात करें राम नगरी अयोध्या की तो यहां पर भी गैस संकट का असर होटलों पर पड़ा है. अगले 48 घंटे में अयोध्या धाम में 50 प्रतिशत से अधिक होटल और रेस्टोरेंट बंद हो जाएंगे.

गैस सिलेंडर को लेकर संत-महंत भी परेशान:- आंचल गुप्ता ने बताया कि मैंने कोयले की भट्टी का ऑडर दे दिया है. उमीद है कि कल तक वो मिल जाएगी. देखते हैं इस समस्याओं का कब तक समाधान होगा? वहीं व्यापारियों के साथ-साथ अयोध्या के संत-महंत भी गैस की किल्लत को लेकर परेशान दिखाई दे रहे हैं. आज संतों ने बैठक कर इस समस्या से निपटने के लिए आगे की रणनीति तैयार की.

संत समाज DM से करेगा मुलाकात:- कल यानी 13 मार्च को संत समाज का एक प्रतिनिधिमंडल अयोध्या के जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे से मुलाकात करेगा. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी के समक्ष गैस की उपलब्धता न होने का मुद्दा उठाएगा. संतों ने कहा कि हम जिलाधिकारी से मांग करेंगे कम से कम मठ-मंदिरों में भोजन और प्रसाद के लिए गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here