Home छत्तीसगढ़ डीलिस्टिंग गर्जना महारैली की तैयारी तेज, बगीचा में ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला आयोजित

डीलिस्टिंग गर्जना महारैली की तैयारी तेज, बगीचा में ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला आयोजित

0

अमन पथ ब्यूरो चीफ जशपुर : अखिल भारतीय जनजाति सुरक्षा मंच के बैनर तले 24 मई को दिल्ली में प्रस्तावित डीलिस्टिंग गर्जना महारैली की तैयारी को लेकर आज बगीचा विकासखंड के ग्राम लघुटरी स्थित शंकराचार्य आश्रम में ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला में रैली में शामिल होने के लिए अधिक से अधिक लोगों के पंजीयन कराने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम का संचालन प्रांत संयोजक रोशन प्रताप सिंह ने किया।मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संयोजक गणेश राम भगत ने कहा कि जनजाति समाज पिछले 20 वर्षों से अपने हक और अधिकार के लिए संघर्ष कर रहा है। 24 मई को दिल्ली में होने वाली डीलिस्टिंग गर्जना महारैली के माध्यम से केंद्र सरकार तक अपनी मांग मजबूती से रखी जाएगी।

सभा को संरक्षक चन्द्रदेव ग्वाला एवं सह संयोजक लालदेव भगत ने भी संबोधित किया।
बैठक में अर्जुन भगत, संतन यादव, सुखलाल यादव, अनिल कुमार भगत, हरिराम नागवंशी, जयनाथ राम भगत, रामसुमेर भगत, सिकंदर भगत, सियाराम भगत, दिनेश यादव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने दिल्ली महारैली में शामिल होने के लिए पंजीयन भी कराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here