Home मनोरंजन ‘धुरंधर 2’ के बाद बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म में धमाल मचाएंगे...

‘धुरंधर 2’ के बाद बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म में धमाल मचाएंगे रणवीर सिंह, जानें नाम…

0

इन दिनों फिल्म ‘धुरंधर 2 द रिवेंज’ को लेकर दर्शकों के बीच लगातार चर्चा हो रही है. इसी बीच खबर आ रही है कि बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह  जल्द ही अपनी अगली बड़ी फिल्म  की शूटिंग शुरू कर सकते हैं. बताया जा रहा है कि यह एक बड़े बजट की थ्रिलर फिल्म होगी, जिस पर भारी बजट खर्च किया जा रहा है. आईए आपको बताते हैं फिल्मों के बार में.

300 करोड़ के बजट में बन रही है ‘प्रलय’:- दरासल, डायरेक्टर और राइटर हंसल मेहता ने वैरायटी के साथ हुए एक इंटरव्यू में बताया है कि यह फिल्म 300 करोड़ के बजट में बनाया जा रहा है. इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ साउथ सिनेमा एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शनी नजर आएंगी. यह फिल्म एक्शन और थ्रिल से भरपूर होगा और विजूअल ट्रिट देखने को मिल सकता है. मेकर्स इसे ऐसी फिल्म बनाना चाहते हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करे.

फिल्म ‘प्रलय’ की कब से शुरू होगी शूटिंग:- रणवीर सिंह अपनी फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ के पहले से ही इस नए प्रोजेक्ट ‘प्रलय’ पर काम शुरु कर चुके हैं. यह एक जॉम्बी थ्रिलर फिल्म होगी, जिसमें रणवीर सिंह दमदार एक्टिंग करते नजर आएंगे. इस फिल्म को डायरेक्ट हरसल मेहता के बेटे जय मेहता ने किया है. खबर है कि फिल्म की शूटिंग जुलाई और अगस्त से होगी.

‘धुरंधर 2’:- पहले रणवीर सिंह कि फिल्म ‘धुरंधर 2’ द रिवेंज’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म को डायरेक्ट आदित्य धर ने किया है. इस फिल्म के मुख्य किरदार में रणवीर सिंह नजर आएंगे. उनके अलावा फिल्म में अर्जुन रामपाल और आर माधवन, संजय दत और सारा अर्जुन जैसे कलाकार नजर आएंगे. पहली फिल्म ‘धुरंधर’ ने 1300 करोड़ से ज्यादा बिजनेस किया था, अब दर्शकों को इसकी अगली पार्ट ‘धुरंधर 2’ से और ज्यादा उम्मीद है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here