सुरेश मिनोचा कोरिया : कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी एन.एस. रावटे के मार्गदर्शन में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन उन्नति महिला संकुल का संगठन बड़गाव में किया गया, जिसमें स्व सहायता समूह की महिलाओं ने भाग लिया आज के कार्यक्रम में महिलाओं के द्वारा कुर्सी दौड़, नृत्य कार्यक्रम एवं प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सभी कार्यक्रम में महिलाओं के द्वारा बढ़-चढ़ कर भाग लिया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को स्मृति चिन्ह और मेडल भेंट कर उनको सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती अनुराधा तिवारी जेण्डर विशेषज्ञ, श्रीमती पुष्पा सिंह जेण्डर विशेषज्ञ उपस्थित रहे।



