नई दिल्ली. रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने सिनेमाघरों में आने से पहले ही तहलका मचाना शुरू कर दिया है. एडवांस बुकिंग के जो आंकड़े सामने आ रहे हैं, उन्हें देखकर लग रहा है कि यह फिल्म कमाई के सारे पुराने रिकॉर्ड्स तोड़कर एक नया इतिहास रचने वाली है. कल यानी 18 मार्च को फिल्म के पेड प्रीमियर शो रखे गए हैं और 19 मार्च को यह बड़े पर्दे पर आधिकारिक तौर पर रिलीज होगी
पेड प्रीमियर शोज से हो गई 40 करोड़ की कमाई:-रणवीर सिंह की फिल्म की रिलीज से ठीक एक दिन पहले होने वाले पेड प्रीमियर को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज है. सिर्फ एडवांस बुकिंग से ही फिल्म ने 40.54 करोड़ रुपये का ग्रोस कलेक्शन कर लिया है. भारतीय सिनेमा के इतिहास में प्रीमियर शो के लिए यह अब तक की सबसे बड़ी एडवांस बुकिंग में से एक है. थिएटर्स में भारी डिमांड को देखते हुए इसे बड़े पैमाने पर स्क्रीन्स अलॉट की गई हैं.
60 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग:- इंटरनेशनल मार्केट में फिल्म को लेकर जबरदस्त माहौल बना हुआ है. सिर्फ वीकेंड की एडवांस बुकिंग से ही फिल्म ने करीब 60 करोड़ का कारोबार कर लिया है. नॉर्थ अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में फिल्म की सबसे ज्यादा डिमांड देखी जा रही है. फिल्म को 130 करोड़ के ऐतिहासिक आंकड़े तक पहुंचाने में विदेशी दर्शकों का बहुत बड़ा हाथ है. अगर प्रीमियर शो, पहले दिन की बुकिंग और विदेशी आंकड़ों को मिला दें, तो फिल्म की कुल एडवांस बुकिंग 130 करोड़ के पार निकल गई है.
19 मार्च को रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’:- इस जबरदस्त रिस्पॉन्स के साथ ‘धुरंधर 2’ भारतीय सिनेमा की उन चुनिंदा ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है, जिन्होंने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी बादशाहत कायम कर ली थी. आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ एक हाई-ऑक्टेन जासूसी थ्रिलर फिल्म है. फिल्म में रणवीर सिंह ने हमजा अली मजारी उर्फ जसकीरत सिंह रंगी के किरदार में नजर आएंगे. एक्शन से भरपूर यह फिल्म 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है.



