पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि बिहार में अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज थोड़ा बदलने वाला है. 20 मार्च से 22 मार्च के बीच राज्य के ज्यादातर जिलों में तेज हवा, मेघगर्जन और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. ऐसे मौसम में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
बिहार के इन जिलों में येलो अलर्ट:- बिहार के वेस्ट चंपारण, ईस्ट चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, भागलपुर, बांका, मुंगेर, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, अरवल और नवादा में येलो अलर्ट जारी किया गया है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 21 मार्च के आसपास हवा की रफ्तार 30-40 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है, जबकि 22 मार्च को यह बढ़कर 40-50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. इसके साथ ही कई इलाकों में बिजली चमकने और गरज के साथ बारिश भी देखने को मिल सकती है.
तापमान पर क्या अपडेट:- पटना में 17 से 21 मार्च के बीच तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. 21 मार्च को आंशिक बादल के साथ बारिश या गरज-चमक की संभावना है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि पिछले 24 घंटे में पटना में तापमान लगभग 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा और बारिश नहीं हुई. लोगों को सलाह दी गई है कि तेज हवा और बिजली गिरने के दौरान खुले में न रहें.



